किस तरह से दब गए हैं स्वर यहाँ,
नोंच कर फेंके गए हैं पर यहाँ।
दाँत के नीचे दबेंगी उँगलियाँ,
है उगी सरसों हथेली पर यहाँ।
'टोपियाँ' कुछ खुश दिखीं इस बात पर,
कुछ 'किताबें' बन गईं अनुचर यहाँ।
धीमे-धीमे भीगता है मन कहीं,
रिस रही है प्यार की गागर यहाँ।
मेमना भारी न पड़ जाए कहीं,
शेर को अब लग रहा है डर यहाँ।
एक दिन गूँगी ज़ुबानें गाएँगी,
बात फैली है यही घर-घर यहाँ।
तन रही हैं धीरे -धीरे मुट्ठियाँ,
मुट्ठियों में बंद हैं पत्थर यहाँ
दिनेश गौतम
Total Pageviews
Tuesday, 13 March 2012
Sunday, 4 March 2012
आज सिर्फ श्रृंगार लिखूँगा...
कलम मेरी हो जा तू सजनी
आज सिर्फ श्रृंगार लिखूँगा।
तेरा झूमर, तेरी पायल,
तेरे गले का हार लिखूँगा।
तेरा हँसना, तेरा रोना,
तेरा मिलना, तेरा खोना।
तेरा जूड़ा, तेरी कलाई,
तूने जो बातें बतियाईं,
उन पर सौ-सौ बार लिखूँगा।...
प्याले सी अँखियाँ कजरारी,
गजब नशीली देह तुम्हारी।
आँखें तुम्हें न पीने पातीं,
प्यास अधूरी फिर रह जाती
इन आँखों की गहराई में
भरा है कितना प्यार लिखूँगा।...
कोयल सी तानों पर तेरे,
देते ध्यान कान क्यूँ मेरे ,
साँसों का संगीत तुम्हारा,
कैसे लगता मुझको प्यारा
आज तुम्हारी हर धड़कन पर
हृदय के उद्गार लिखूँगा।...
कजरारी आँखें हैं स्वप्निल,
तेरे गालों पर सुंदर तिल,
तेरे रूप का कायल होके
मंत्रमुग्ध यह जगत विलोके
तेरे इसी रूप पर मैं भी
अपने आज विचार लिखूँगा।...
- दिनेश गौतम
आज सिर्फ श्रृंगार लिखूँगा।
तेरा झूमर, तेरी पायल,
तेरे गले का हार लिखूँगा।
तेरा हँसना, तेरा रोना,
तेरा मिलना, तेरा खोना।
तेरा जूड़ा, तेरी कलाई,
तूने जो बातें बतियाईं,
उन पर सौ-सौ बार लिखूँगा।...
प्याले सी अँखियाँ कजरारी,
गजब नशीली देह तुम्हारी।
आँखें तुम्हें न पीने पातीं,
प्यास अधूरी फिर रह जाती
इन आँखों की गहराई में
भरा है कितना प्यार लिखूँगा।...
कोयल सी तानों पर तेरे,
देते ध्यान कान क्यूँ मेरे ,
साँसों का संगीत तुम्हारा,
कैसे लगता मुझको प्यारा
आज तुम्हारी हर धड़कन पर
हृदय के उद्गार लिखूँगा।...
कजरारी आँखें हैं स्वप्निल,
तेरे गालों पर सुंदर तिल,
तेरे रूप का कायल होके
मंत्रमुग्ध यह जगत विलोके
तेरे इसी रूप पर मैं भी
अपने आज विचार लिखूँगा।...
- दिनेश गौतम
Monday, 27 February 2012
वह मसीहा हो गया...
आँधियों के बीच फँसकर वह कहीं पर खो गया,
कुछ नहीं जब बन सका तो वह मसीहा हो गया।
हम समझते थे मुसीबत में बचा लेगा हमें,
चीखते ही हम रहे वह ओढ़कर मुँह सो गया।
देखने में था भला वह, इक फरिश्ते की तरह,
पर अँधेरा फैलते ही एक शैताँ हो गया।
लौटकर आया नहीं वो लाख कोशिश की मग़र,
दिल की नगरी छोड़कर, दिल से निकलकर जो गया।
रेत के थे कुछ घरौंदे ख्वाब मेरे क्या कहूँ,
वक्त का बेदिल समंदर आज जिनको धो गया।
दर्द इतने हो गए हैं, औ ज़रा सी जि़ंदगी,
जिसने भी किस्सा सुना बस चार आँसू रो गया।
- दिनेश गौतम
कुछ नहीं जब बन सका तो वह मसीहा हो गया।
हम समझते थे मुसीबत में बचा लेगा हमें,
चीखते ही हम रहे वह ओढ़कर मुँह सो गया।
देखने में था भला वह, इक फरिश्ते की तरह,
पर अँधेरा फैलते ही एक शैताँ हो गया।
लौटकर आया नहीं वो लाख कोशिश की मग़र,
दिल की नगरी छोड़कर, दिल से निकलकर जो गया।
रेत के थे कुछ घरौंदे ख्वाब मेरे क्या कहूँ,
वक्त का बेदिल समंदर आज जिनको धो गया।
दर्द इतने हो गए हैं, औ ज़रा सी जि़ंदगी,
जिसने भी किस्सा सुना बस चार आँसू रो गया।
- दिनेश गौतम
Tuesday, 21 February 2012
उनकी क्या है बात....
उनकी क्या है बात, वे स्वर्णिम शिखर बनकर रहेंगे,
हम तो हैं बेबस बेचारे, नींव के पत्थर रहेंगे।
उनकी आँखें की चमक हीरों से बढ़ती जाएगी,
और अपने ये नयन तो, अश्रुओं से तर रहेंगे।
तितलियों से बोल दो, इस बाग में न यूँ फिरें,
एक दिन वरना उन्हीं के, कुछ नुचे से पर रहेंगे।
लाख रोकें हम शलभ को दीप की लौ पर न जा,
प्यार पागलपन है ऐसा, वे तो बस जलकर रहेंगे।
नफरतों की वो इमारत अब ढहा दी जाएगी,
इस नगर में तो हमारे, प्यार के ही घर रहेंगे।
देखना तुम जुल्म के आगे झुकी सब गर्दनें,
एक मेरा, इक तुम्हारा दो ही ऊँचे सर रहेंगे।
ये अजब है बात, जिनको चाहिए न हों वहाँ,
वे ही लेकिन उस जगह पर, देखना अक्सर रहेंगे।
खो चुके हैं जो चमक, वे दिख रहे बाज़ार में,
पर असल में हैं जो मोती, सीप के अंदर रहेंगे।
- दिनेश गौतम
हम तो हैं बेबस बेचारे, नींव के पत्थर रहेंगे।
उनकी आँखें की चमक हीरों से बढ़ती जाएगी,
और अपने ये नयन तो, अश्रुओं से तर रहेंगे।
तितलियों से बोल दो, इस बाग में न यूँ फिरें,
एक दिन वरना उन्हीं के, कुछ नुचे से पर रहेंगे।
लाख रोकें हम शलभ को दीप की लौ पर न जा,
प्यार पागलपन है ऐसा, वे तो बस जलकर रहेंगे।
नफरतों की वो इमारत अब ढहा दी जाएगी,
इस नगर में तो हमारे, प्यार के ही घर रहेंगे।
देखना तुम जुल्म के आगे झुकी सब गर्दनें,
एक मेरा, इक तुम्हारा दो ही ऊँचे सर रहेंगे।
ये अजब है बात, जिनको चाहिए न हों वहाँ,
वे ही लेकिन उस जगह पर, देखना अक्सर रहेंगे।
खो चुके हैं जो चमक, वे दिख रहे बाज़ार में,
पर असल में हैं जो मोती, सीप के अंदर रहेंगे।
- दिनेश गौतम
Sunday, 12 February 2012
उतरा है धरती पर फागुन अभिराम...
उतरा है धरती पर फागुन अभिराम,
कोमल है दोपहरी, शीतल है शाम,
लहरों पर तैर रहे, झरे हुए पात,
नदिया को भा गई है मौसम की बात,
बगिया ने सौंपे हैं नए-नए फूल,
उड़-उड़ है नाच रही राहों पर धूल,
हवा लिख रही है आज पत्तों पर नाम...।
टेसू पर नाच रही प्यारी सी अरुणाई,
कोयल की कूकों से गूँजी है अमराई,
लाज भरी कलियों ने झाँका है घूँघट से,
उभरी है कोई हँसी, कहीं किसी पनघट से
सूरज लो निकला उस फुनगी को थाम...।
गुनगुनाते भँवरे अब निकले हैं टोली में,
रस भर-भर आया है चिडि़यों की बोली में,
चाँदी ज्यों बहती है , हँसते से झरनों में,
चमक रहे हैं पत्ते सूरज की किरनों में,
हरियाई है इमली, बौराया आम...।
शाखों में पंछी अब चहक-चहक उठते हैं,
उपवन के कोने अब महक-महक उठते हैं,
मौसम के मंतर से तन-मन फगुनाया है,
बहक-बहक जाएँ कदम क्या खुमार छाया है,
छलक-छलक जाते हैं हाथों से जाम...।
- दिनेश गौतम
कोमल है दोपहरी, शीतल है शाम,
लहरों पर तैर रहे, झरे हुए पात,
नदिया को भा गई है मौसम की बात,
बगिया ने सौंपे हैं नए-नए फूल,
उड़-उड़ है नाच रही राहों पर धूल,
हवा लिख रही है आज पत्तों पर नाम...।
टेसू पर नाच रही प्यारी सी अरुणाई,
कोयल की कूकों से गूँजी है अमराई,
लाज भरी कलियों ने झाँका है घूँघट से,
उभरी है कोई हँसी, कहीं किसी पनघट से
सूरज लो निकला उस फुनगी को थाम...।
गुनगुनाते भँवरे अब निकले हैं टोली में,
रस भर-भर आया है चिडि़यों की बोली में,
चाँदी ज्यों बहती है , हँसते से झरनों में,
चमक रहे हैं पत्ते सूरज की किरनों में,
हरियाई है इमली, बौराया आम...।
शाखों में पंछी अब चहक-चहक उठते हैं,
उपवन के कोने अब महक-महक उठते हैं,
मौसम के मंतर से तन-मन फगुनाया है,
बहक-बहक जाएँ कदम क्या खुमार छाया है,
छलक-छलक जाते हैं हाथों से जाम...।
- दिनेश गौतम
Thursday, 9 February 2012
फागुनी दोहे
फागुन का आना हुआ , गए सभी दुख भूल ,
कुंजन कूकी कोकिला, उपवन महके फूल।
चंदा ने चालें चली, फेंका ऐसा पाश,
बँधी चाँदनी चल पड़ी, मौन रहा आकाश।
क्यारी-क्यारी फैल गई मस्तानी सी गंध,
फागुन पढ़ने आ गया मादकता के छंद।
रंग से भीगी देह ने खोला है ये राज,
टहनी ज्यों कचनार की भीग गई हो आज।
चाौपालों में गूँजते लगते ऐसे फाग,
छेड़ दिया ज्यों काम ने कोई मादक राग।
दावानल सा देखकर भीत हुआ आकाश
जब टेसू पर उतर गया जंगल में मधुमास।
- दिनेश गौतम
कुंजन कूकी कोकिला, उपवन महके फूल।
चंदा ने चालें चली, फेंका ऐसा पाश,
बँधी चाँदनी चल पड़ी, मौन रहा आकाश।
क्यारी-क्यारी फैल गई मस्तानी सी गंध,
फागुन पढ़ने आ गया मादकता के छंद।
रंग से भीगी देह ने खोला है ये राज,
टहनी ज्यों कचनार की भीग गई हो आज।
चाौपालों में गूँजते लगते ऐसे फाग,
छेड़ दिया ज्यों काम ने कोई मादक राग।
दावानल सा देखकर भीत हुआ आकाश
जब टेसू पर उतर गया जंगल में मधुमास।
- दिनेश गौतम
Tuesday, 7 February 2012
फागुनी दोहे
फागुन का आना हुआ, गए सभी दुख भूल ,
कुंजन कूकी कोकिला, उपवन महके फूल।
चंदा ने चालें चली, फेंका ऐसा पाश,
बँधी चाँदनी चल पड़ी, मौन रहा आकाश।
क्यारी-क्यारी फैल गई मस्तानी सी गंध,
फागुन पढ़ने आ गया मादकता के छंद।
रंग से भीगी देह ने खोला है ये राज,
टहनी ज्यों कचनार की भीग गई हो आज।
चाौपालों में गूँजते लगते ऐसे फाग,
छेड़ दिया ज्यों काम ने कोई मादक राग।
दावानल सा देखकर भीत हुआ आकाश
जब टेसू पर उतर गया जंगल में मधुमास।
- दिनेश गौतम
कुंजन कूकी कोकिला, उपवन महके फूल।
चंदा ने चालें चली, फेंका ऐसा पाश,
बँधी चाँदनी चल पड़ी, मौन रहा आकाश।
क्यारी-क्यारी फैल गई मस्तानी सी गंध,
फागुन पढ़ने आ गया मादकता के छंद।
रंग से भीगी देह ने खोला है ये राज,
टहनी ज्यों कचनार की भीग गई हो आज।
चाौपालों में गूँजते लगते ऐसे फाग,
छेड़ दिया ज्यों काम ने कोई मादक राग।
दावानल सा देखकर भीत हुआ आकाश
जब टेसू पर उतर गया जंगल में मधुमास।
- दिनेश गौतम
Subscribe to:
Posts (Atom)